Friday 6 August 2021

आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर निबंध azadi ke baad ka swarnim bharat essay in hindi

आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर निबंध

आज हम आपके लिए लाए हैं आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हमारे आज के इस निबंध को।

azadi ke baad ka swarnim bharat essay in hindi

प्रस्तावना- आजादी के बाद हमारा भारत स्वर्णिम भारत कहलाता है क्योंकि हमारे भारत देश में आजादी के बाद काफी तरक्की की। आजादी के बाद का भारत हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण भारत रहा है हम सभी को अपने भारत देश पर गर्व है क्योंकि भारत देश सबसे अलग सबसे बढ़कर देश है।

स्वर्णिम भारत -  स्वर्णिम भारत को देश के आर्थिक विकास, कई तरह के भारत देश के विकास से समझा जा सकता है दरअसल जब हमारा भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था तो हमारे भारत देश में कई समस्याएं थी अंग्रेज हमारे भारत देश को हमारे भारत देश के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। भारत के लोगों पर कई तरह के अत्याचार वह कर रहे थे लेकिन जब हमारे भारत देश को आजादी मिली तो भारत देश स्वर्णिम भारत की तरह तेजी से आगे बढ़ा।

विकास की कई योजनाएं हमारे भारत देश में चलाई गई जिनका उद्देश्य भारत देश को विकसित देश बनाना था। आने वाले सालों में हुआ भी कुछ यूं कि हमारा भारत देश तेजी से विकसित हुआ आजादी के बाद से अब तक देश में कई तरह के विकास हुए। 

शिक्षा के क्षेत्र में भी देश काफी आगे बढ़ा आज हम देखें तो गांव गांव में स्कूल खोले गए हैं बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी पढ़ाई के प्रति जागरूक हैं बच्चियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है उनकी शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके अलावा भारत देश में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। लोगों को रोजगार प्रदान किया, लोगों को जागरूक किया आज हमारे भारत देश की आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा काफी बेहतर है।

लोगों को रोजगार मिले हैं और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी हमारा भारत देश काफी आगे बढ़ा है मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत देश में तेजी से तरक्की की है। लोग घर बैठे भी रोजगार पा रहे हैं इंटरनेट के माध्यम से भी लोग रुपए कमा रहे हैं। वास्तव में आजादी के बाद हमारे भारत देश मैं काफी कुछ विकास हुआ है यही है हमारा आजादी के बाद का भारत।

उपसंहार -  आजादी के बाद हमारे भारत देश ने वास्तव में बहुत विकास किया है हम सभी को भी अपने भारत देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और पूरी कोशिश करनी चाहिए कि हमारा भारत देश दुनिया में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला देश बने। हम सभी को हमारे भारत देश पर गर्व करना चाहिए हमारे भारत देश से अच्छा देश कोई सा भी नहीं है।

 दोस्तों हमारे द्वारा लिखा azadi ke baad ka swarnim bharat essay in hindi आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।

3 comments: