Thursday 24 March 2022

प्लास्टिक कल का खतरा आज ही जागे निबंध Plastic kal ka khatra aaj hi jage in hindi

Plastic kal ka khatra aaj hi jage in hindi

दोस्तों नमस्कार, कैसे हैं आप सभी दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं प्लास्टिक कल का खतरा आज ही जागे पर हमारे द्वारा लिखित यह लेख आप इसे जरूर पढ़ें और प्लास्टिक के खतरे के बारे में जाने तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस निबंध को

प्लास्टिक कल का खतरा आज ही जागे निबंध

प्रस्तावना- आज के समय में हम सभी देख रहे हैं कि प्लास्टिक का बहुत ज्यादा उपयोग होने लगा है। इसी तरह से चलता रहा तो हमें आगे चलकर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

हम सभी प्लास्टिक के खतरे के बारे में जानकर आज ही सचेत हो जाएं तभी हम एक बहुत ही अच्छी जिंदगी जी पाएंगे वरना प्लास्टिक की वजह से हम भविष्य में कई समस्याओं का सामना करेंगे।

प्लास्टिक के खतरे के बारे में जागरूकता- सरकार ने प्लास्टिक के खतरे के बारे में जनता को जागरूक करने का काफी प्रयास किया है। प्लास्टिक पर कई बार प्रतिबंध भी लगाया गया है लेकिन लोगों को प्लास्टिक का उपयोग करने की ऐसी आदत लग चुकी है कि वह छुपकर भी प्लास्टिक का उपयोग करते हैं।

प्लास्टिक के खतरे के बारे में हम सभी को जानकारी होनी चाहिए और हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम प्लास्टिक का उपयोग ना के बराबर करेंगे। हम प्लास्टिक के खतरे से तभी बच सकते हैं जब हम खुद जागरूक हो, यह जागरूकता हमें भविष्य में आने वाले खतरे से बचा सकती है। हम सभी को इस खतरे से आज ही जागना चाहिए।

प्लास्टिक की जगह इनका उपयोग करें- प्लास्टिक की जगह अपने घर से बैग ले जाकर उनका उपयोग कर सकते हैं लेकिन आजकल के समय में लोगों को प्लास्टिक की इतनी आदत लग चुकी है कि वह जानबूझकर घर से बैग साथ में नहीं ले जाते और प्लास्टिक से बनी हुई पॉलिथीन में सामान लेकर आते हैं और प्लास्टिक प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं।

हम सभी को अपने घर के बैग का उपयोग करना चाहिए या कागज से बने हुए बैग का उपयोग करना चाहिए।

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान- प्लास्टिक हमें नुकसान पहुंचा सकता है। यह जमीन में कई सालों तक रह सकता है, यह आसानी से नष्ट नहीं होता। प्लास्टिक की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है। 

प्लास्टिक से बनी पॉलिथीन लोग इधर-उधर फेंक देते हैं जिस वजह से जानवरों की जान का खतरा भी होता है, जानवर प्लास्टिक के बैग को खा लेते हैं इसके अलावा प्लास्टिक से बनी थैलियां लोग नदियों व नालों आदि में फेंक देते हैं जिस वजह से प्रदूषण फैलता है और नदी नालों में रहने वाले जीव जंतु मारे जाते हैं और पानी भी प्रदूषित होता है जिससे हमें ही आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई लोग प्लास्टिक से बने थैलियों को एकत्रित करके जला देते हैं जिससे प्लास्टिक के दहन से बहुत ही हानिकारक धुआं निकलता है और जिससे हमें ही नुकसान होता है।

उपसंहार- हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए उसकी जगह हमें कागज का उपयोग करना चाहिए या फिर हमें अपने बैग का उपयोग करना चाहिए।

जब भी हम किसी जगह कुछ सामान लेने के लिए जाएं तो घर से बैग जरूर ले जाना चाहिए, प्लास्टिक का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करना चाहिए तभी हम अपने कल को सुरक्षित रख सकते हैं।

1 comment: