Tuesday 1 June 2021

पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध Ped hamare sache mitra essay in hindi

पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध

पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं क्योंकि पेड़ हमें बिन मांगे ही बहुत कुछ प्रदान करते हैं। पेड़ हमें गर्मियों के मौसम में छाया देते हैं जिससे हम गर्मियों में कुछ समय तक ठंडी ठंडी हवा प्राप्त करके अपने जीवन को सही तरह से यापन कर पाते हैं। 


पेड़ हमें फल फूल, लकड़ियां आदि देते हैं जो हमारे लिए काफी उपयोगी होती हैं। पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करके हमारे लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। 

वास्तव में पेड़ एक सच्चे मित्र जैसे ही होते हैं जिस तरह से एक सच्चे मित्र का कर्तव्य होता है कि वह अपने मित्र की सहायता करें, विकट परिस्थितियों में उसका साथ दें, सुख दुख में उसके साथ रहे उसी तरह से पेड़ पौधे भी हमेशा हमारे लिए उपयोगी होते हैं।

कहते हैं कि जीवन में हर एक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ सच्चे मित्र की तरह जीवन भर हमारी सहायता करते हैं। 

गर्मियों में हमें बिना लोभ लालच के छाया प्रदान करते हैं, हमें फल फूल एवं लकड़िया प्रदान करते हैं उन लकड़ियों का इस्तेमाल हम अपने घर में फर्नीचर के रूप में करते हैं एवं लकड़ियों की कई सजावट की सामग्री भी बनाई जाती है, बिना मांगे ही हमको बहुत कुछ प्रदान करते हैं। 

वास्तव में पेड़ हमारे सच्चे मित्र होते हैं। आज हम देखें तो मौसम चक्र गड़बड़ हो गया है, बरसात के मौसम में भी कभी-कभी बरसात नहीं होती। पेड़ पौधे बरसात को आकर्षित करते हैं हम सभी जानते हैं कि वर्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, हमारे बिना कहे ही हमारे ऊपर उपकार करते हैं। 

यदि कोई हमारा सच्चा मित्र होता है तो वह अपने लोभ लालच के लिए हमें धोखा दे सकता है लेकिन पेड़ पौधे हमेशा हमपर परोपकार करते हैं, हमारा सहयोग करते हैं, कभी भी वह हमें धोखा नहीं देते इसलिए पेड़ पौधे हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 

हमें पेड़ पौधों को एक सच्चा मित्र समझना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में हर एक मनुष्य को पेड़ पौधे लगाना चाहिए। जब हमारे चारों ओर पेड़ होंगे तो वास्तव में हमें एहसास होगा कि हम प्रकृति के बहुत नजदीक हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले।

6 comments: