Tuesday 15 December 2020

वन है तो भविष्य है पर निबंध van hai to bhavishya hai essay in hindi

van hai to bhavishya hai essay in hindi

वन है तो भविष्य है यह बात बिल्कुल सत्य है। वन जोकि हमें लकड़ियाँ प्रदान करते हैं, वन के जरिए ही हमें गोंद, फल फूल, हरा भरा वातावरण आदि प्राप्त होता है। बन ही जीव जंतुओं का घर होते हैं इसके अलावा बन ही वर्षा को आकर्षित करते हैं जिससे मनुष्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण जीव जंतु, पशु पक्षियों आदि का जीवन चलायमान होता है। यदि वन ना हो तो हमारा भविष्य नहीं होगा, हम अपने जीवन में अपने जीवन को नियमित जारी नहीं रख पाएंगे क्योंकि वन ही हमारे भविष्य हैं।

वनों की कटाई- हम सभी जानते हैं कि वन हमारे भविष्य हैं लेकिन आधुनिक युग में लोग वनों की कटाई करते जा रहे हैं जिस वजह से जंगली जीव जंतु, पशु पक्षी एवं मनुष्य को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कई मनुष्य थोड़े बहुत स्वार्थ के कारण या शहरीकरण की वजह से वनों की कटाई कर रहे हैं यह सही नहीं है। 

हमें अपने आने वाले भविष्य के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि वनों की कटाई से हमें एक नहीं कई सारे नुकसान हैं। सरकार बनो की कटाई को रोकने के लिए कई कदम भी उठा रही हैं लेकिन कई लालची इंसान अपने छोटे मोटे स्वार्थ पूरे करने के लिए हमारी अमूल्य इस वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हमें वनों की कटाई रोकने के प्रयास करने चाहिए।

आजकल के इस आधुनिक युग में शहरीकरण तेजी से हो रहा है। हम सभी को मिलकर वनों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के प्रयास करने चाहिए और वृक्षारोपण की ओर अग्रसर होना चाहिए। हम सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए जिससे हम भविष्य में आने वाली समस्याओं से बच सकें। 

दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल van hai to bhavishya hai essay in hindi को महत्वपूर्ण समझकर इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले।

4 comments: