Wednesday 30 December 2020

सत्य की कभी हार नही होती पर निबंध satya ki kabhi haar nahi hoti essay in hindi

 सत्य की कभी हार नही होती पर निबंध

सत्य की कभी हार नहीं होती सत्य दुनिया की एक सच्चाई है जो सत्य के मार्ग पर चलता है वह हमेशा जीता है। सत्य के मार्ग पर चलने वाले को जीतने में भले ही थोड़ा समय लगता हो लेकिन अंत में सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की जीत अवश्य होती है। सत्य हमेशा जीतता है सत्य कभी भी पराजय नहीं होता। सत्य अजय और अमर होता है।

 कई लोग होते हैं जो सत्य को एक तरफ करके झूठ का सहारा लेकर जीतने की कोशिश करते हैं, सफल होने की कोशिश करते हैं। कई लोग झूठ का सहारा लेकर जीत भी जाते हैं लेकिन उनकी जीत केवल कुछ क्षणों की होती है उनकी जीत हमेशा नहीं होती।

 जो सत्य के मार्ग पर चलकर जीतने की कोशिश करता है उसे मार्ग में भले ही थोड़ी बहुत मुश्किल आए और थोड़ा बहुत समय लगे लेकिन जो जीत होती है वह स्थाई जीत होती है किसी भी क्षेत्र में जीतने के लिए सत्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 चाहे वह कोई कार्य क्षेत्र हो या युद्धभूमि हो हर क्षेत्र में सत्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सत्य जीतने के बाद खुशी प्रदान करता है सत्य के मार्ग पर चलकर जो जीत मिलती है उससे लोगों को पछताना नहीं पड़ता। सत्य के मार्ग पर चलकर जीतने वाले लोग दूसरों के हित के लिए कार्य करते है।

 वह हमेशा दूसरे व्यक्ति के हित के बारे में सोचते हैं और दूसरों की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानी को दूर करते हुए एक बड़ी सफलता अपने जीवन में आयोजित करते हैं। सत्य के मार्ग पर व्यक्ति को हो सकता है कुछ समय तक असफलता देखने को मिले लेकिन जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर विश्वास रखता है वह हमेशा लगन और मेहनत से लगातार कार्य करता है और आखिर में उसको सफलता जरूर मिलती है।

 दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टीकल satya ki kabhi haar nahi hoti essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

1 comment: