Sunday 20 December 2020

नैतिकता का गिरता स्तर पर निबंध Naitikta ka girta star essay in hindi

नैतिकता का गिरता स्तर पर निबंध

naitikta ka patan essay in hindi

girte naitik mulya essay in hindi

नैतिकता का गिरता स्तर आजकल हमें देखने को मिलता है नैतिकता यानी झूठ ना बोलना, सत्य के मार्ग पर चलना, चोरी डकैती ना करना, दूसरों का सम्मान करना, एक सच्चा मनुष्य बन्ना, अहिंसा के मार्ग पर चलना, विनम्रता अपनाना यह सभी गुण है। आजकल नैतिकता का गिरता स्तर हमें देखने को मिलता है।

 आजकल मनुष्य भले ही कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है लेकिन उसका नैतिक स्तर गिरता हुआ या पतन होता हुआ दिखता है आजकल हम सभी को चाहिए कि हम अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करें। जीवन में पढ़ाई करना बहुत जरूरी होता है लेकिन नैतिकता का ज्ञान प्राप्त करना भी बहुत ही जरूरी है।

हम सभी को चाहिए कि हम सभी अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ में नैतिकता की शिक्षा प्रदान करें जिससे उनके अंदर नैतिक गुण और हमारा देश प्रगति की ओर आगे बढ़ सके।आजकल हम देखते हैं कि चारों और हमारे भारत देश में कई तरह की समस्याएं हैं कोई महिलाओं का अपमान करता है तो कोई चोरी डकैती करता है। कोई अशिष्ट पूर्ण व्यवहार करता है तो कोई अपने से बड़ों का अपमान करता है। यह हमारे नैतिक स्तर का गिरना ही है।

 हमें चाहिए कि हम सभी मिलकर विशेष रूप से अपने नैतिक कर्तव्य को समझें और नैतिकता को बढ़ावा दें तभी हम इस तरह के अपराधों को रोक सकते हैं और देश में आगे बढ़ सकते हैं और हमारे देश का नाम रोशन कर सकते हैं। नैतिकता हर जगह महत्वपूर्ण होती है हम किसी बिजनेस में है तो भी हमारे बिजनेस पार्टनर कर्मचारी के साथ नेतृत्व के साथ बात करना, कार्य करना जरूरी होता है।

यदि हम किसी जॉब या किसी अन्य क्षेत्र में कार्यरत हैं तो भी नैतिकता हमें उस क्षेत्र में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि नैतिकता के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य को हर कोई पसंद करता है। हमें चाहिए कि हम ऐसे लोगों की संगति करें जो नैतिकता को समझें, नैतिकता को महत्व बताएं नैतिकता का गिरता रूप हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। हमें जीवन में इस नैतिकता को अपनाना चाहिए और इसके पतन को रोकना चाहिए।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह नैतिकता का गिरता स्तर पर निबंध, आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब भी करें जिससे हम इसी तरह के आर्टिकल आपके लिए लिखते रहे।

2 comments:

  1. Good work Write topic on खाद्य सुरक्षा एक अदृश्य चुनौती

    ReplyDelete