Sunday 13 December 2020

बदलती जीवन शैली पर निबंध इन हिंदी Essay on changing lifestyle in hindi

Essay on changing lifestyle in hindi

बदलती जीवन शैली आजकल के इस आधुनिक युग में हमें चारों और देखने को मिलती है। आजकल हम देखे कि इस आधुनिक युग में मनुष्य अपने जीवन में कई तरह के परिवर्तन ला रहा है। वह परिवर्तन उसके लिए दुखदाई भी होते देखे जा रहे हैं। 

मनुष्य के जीवन में नई जीवनशैली, उसकी नई तरह की विचारधारा के कारण आती है। पहले लोग सुबह जल्दी जागते थे लेकिन आजकल के कई लोग सुबह जल्दी ना जागकर अपनी जीवन शैली बिगाड़ते हुए देखे जाते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए जीवन शैली का बहुत ही अच्छा होना बहुत ही जरूरी है। 

आजकल हम देख रहे हैं कि कई तरह की बीमारियां हमारे भारत देश में लोगों के लिए जानलेवा होती जा रही हैं, यह बीमारियां हम सभी के लिए जानलेवा इसलिए हो रही हैं क्योंकि हमने हमारी जीवन शैली में परिवर्तन किए हैं। यदि हम अपने जीवन शैली में अब एक अच्छा परिवर्तन लाने की कोशिश करें तो हम बहुत सारी आने वाली समस्याओं से दूर हो सकते हैं। 

आजकल हम देखें तो कोरोनावायरस चारों और तेजी से फैल रहा है इस बीमारी से बचने के लिए हमें चाहिए कि हम अपने जीवन में परिवर्तन लाएं, अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने की कोशिश करें, हाथों को हमेशा स्वच्छ रखें, बार-बार हाथ धोएँ और मुंह पर मास्क लगाये। अच्छी जीवनशैली अपनाकर हम इस बीमारी से खुद बच सकते हैं और अपने परिवार वालों को भी बचा सकते हैं। 

पहले लोग सबसे ज्यादा मंदिरों में देखे जाते थे लेकिन आजकल लोगों ने अपनी जीवनशैली बदल दी है आजकल मंदिरों में कम भीड़ और बाजारों और टोकीजो में ज्यादा देखने को मिलती है यह सही नहीं है। सुबह-सुबह ईश्वर को नमन करना, माता-पिता को प्रणाम करना, यह हमारे पहले की जीवन शैली में था लेकिन आजकल इस आधुनिक दौर में यह सब बदलता हुआ हमें दिखाई देता है। 

आजकल खुद लोग इस बदलती जीवन शैली के नुकसानो को समझ पा रहे हैं और कई लोग इस नए जीवन शैली के नुकसानो को समझकर अपने जीवन को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह जल्दी जागना, घूमना फिरना, तैरना, अपने माता पिता को प्रणाम करना यह एक ऐसी जीवन शैली है जो हर एक सफल व्यक्ति अपनाता है। हमें भी यदि जीवन में सफल होना है तो यह जीवन शैली हमें अपनानी चाहिए।

जीवनशैली बदलने के कारण- जीवनशैली बदलने के कई कारण हैं जिन्हें हम यहां पर जानेंगे जैसे की आजकल कई लोग आलसी होते जा रहे हैं इस वजह से उनकी जीवनशैली में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आलस्य की वजह से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं जागते, सुबह से अपने कामकाज की शुरुआत नहीं करते, आलस उनके जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। 

लोगों को आलस से दूर रहना चाहिए। जीवनशैली बदलने का एक कारण विदेशी लोगों की सोच पर चलना भी है। विदेशी लोगों की जिस तरह की जीवन शैली होती है हमारे भारत देश के लोग उस विदेशी जीवन शैली को ही अपनी जीवन शैली में बदलना चाहते हैं यह सही नहीं है। हमें अपने भारतीय जीवन शैली को अपनाना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

जीवन शैली में बदलाव का कारण हमारा समाज और परिवार भी हो सकता है। दरअसल हम जिस जीवन शैली को अपनाते हैं उस जीवन शैली को प्राचीन समझकर हम जैसे कई लोग उस जीवनशैली को बदलने की सोचते हैं और हमारे परिवार वाले, हमारे समाज के कई लोग इस ओर विशेष ध्यान नहीं देते और हम दिन प्रतिदिन हमारे जीवन शैली को बदलते जाते हैं। 

हम सभी को चाहिए कि हम इस बदलती जीवन शैली मैं अच्छी बातों को अपने जीवन शैली में रहने दें लेकिन जो बुरी बातें हैं उनको अपने जीवन से बिल्कुल ही दूर कर दे हम जीवन में सही तरह का जीवन जी सकते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Essay on changing lifestyle in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

1 comment: