Wednesday 11 November 2020

प्यारा देश न्यारा देश पर निबंध Pyara desh nyara desh essay in hindi

Pyara desh nyara desh essay in hindi

प्यारा देश न्यारा देश वास्तव में हमारा भारत देश एक प्यारा देश भी है और सबसे न्यारा देश भी है। हमारे भारत देश में अलग-अलग धर्म के लोग मिलजुलकर बड़े ही प्यार से रहते हैं, अलग-अलग धर्म के अलग-अलग जाति के लोग जाति के लोग एक ही समाज में बड़े ही सही तरीके से रहते हैं। 

हमारे भारत देश में लोकतंत्र है, जनता की ताकत सबसे बड़ी ताकत हमारे देश में हैं। हमारे देश बहुत ही प्यारा है ,साथ में देश सबसे न्यारा भी है। देश में भले ही किसी धर्म के लोग ज्यादा हो या किसी धर्म के लोग कम हो लेकिन फिर भी सभी धर्म के लोगों को अपने विचार रखने का पूरा अधिकार होता है। 

हमारे देश में सभी लोगों को मिलजुलकर समान अधिकार प्राप्त हुए हैं। हमारे देश में कई तरह के धार्मिक स्थल भी हैं जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों के लोग भी आते हैं और इन जगहों पर भ्रमण करते हैं, ऐसे प्यारे भारत देश में कई धार्मिक स्थान है जैसे कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरधाम, सोमनाथ जैसे कई पवित्र देवस्थल हैं, जो हमारे भारत देश को काफी महत्वपूर्ण बनाते हैं।

इसके अलावा प्रेम का प्रतीक ताजमहल भी हमारे आगरा में स्थित है जो कि शाहजहां ने बनवाया था, जो कि देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है, यह विदेशो में भी काफी प्रसिद्ध है। हमारे भारत देश का लाल किला देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। वास्तव में हमारा भारत देश सबसे प्यारा है। 

विदेशों में लोग ईश्वर को नहीं मानते हैं या बहुत ही कम मानते हैं लेकिन हमारे भारत देश में ज्यादातर लोग ईश्वरवादी हैं, ईश्वर पर विश्वास रखते हैं इसलिए भारत देश में हर शहर में धार्मिक स्थल नजर आते हैं, जो वास्तव में देखने योग्य हैं। बड़े-बड़े शहरों में बहुत ही बड़े बड़े धार्मिक स्थल हैं, कई भ्रमण करने वाले ऐसे स्थल हैं जो वास्तव में हमारे भारत देश को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना देते हैं। 

हमारा प्यारा भारत देश सबसे न्यारा है, हमारे भारत देश के देशवासी भले ही कैसे भी हो लेकिन जब देश की बात आती है तो वह सभी एकजुट होकर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से भी नहीं चूकते। हमारे भारत देश में वास्तव में बहुत कुछ ऐसा है जो सबसे न्यारा है, सबसे अलग है। देश की संस्कृति, देश की वेशभूषा वास्तव में प्रशंसा करने योग्य है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा प्यारा देश न्यारा देश पर निबंध Pyara desh nyara desh essay in hindi आपको कितना पसंद आया हमें जरूर बताएं, इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूले।

1 comment: