Wednesday 12 August 2020

भारत की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन Essay on beauty of nature in hindi language

Essay on beauty of nature in hindi language

दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे भारत की प्राकृतिक सुंदरता पर मेरे द्वारा लिखित यह निबंध, इस निबंध में मैंने भारत की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बहुत ही कम शब्दों में अच्छी से अच्छी जानकारी आप सभी को प्रदान करने की कोशिश की है तो चलिए आगे बढ़ते हैं और इस बारे में जानते हैं।
Essay on beauty of nature in hindi language

भारत एक ऐसा देश है जिसकी सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए कम है। भारत की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती हैं।

भारत देश में प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के लिए कई नदियां हैं जैसे कि गंगा, जमुना, नर्मदा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र आदि हैं जो प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। देश में कई झरने भी हैं, बर्फीली जगह भी हैं जो प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में हमें प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। 

भारत के हर एक प्रदेश में अलग-अलग तरह की प्राकृतिक सुंदरता हमें देखने को मिलती हैं, लोग इस प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देशभर से आते हैं एवं विदेश से भी भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए लोग हर साल आते हैं। भारत देश के कई ऐसे स्थान हैं जो की प्राकृतिक सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं जैसे कि कश्मीर, गोवा, नैनीताल जैसे स्थानों पर लोग जब एक बार पहुंच जाते हैं तो उनका बार-बार ऐसे स्थानों पर आने का मन करता है। 

भारत के वन प्रदेश जहां पर चारों ओर पेड़-पौधे ही दिखाई देते हैं जोकि भारत देश की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। भारत देश के ग्रामीण क्षेत्र जहां के लोग नदी, नाले, तालाब एवं वहां की फसलें प्राकृतिक सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। भारत देश के विशालकाय पर्वतिय क्षेत्र प्रकृति का अद्भुत नजारा ही है। नदियों के चारों ओर हरे-भरे वृक्ष होना, चारों ओर कई तरह के पशु पक्षी की आवाजें, यह सब हमें प्रकृति के करीब लाता है और प्रकृति की सुंदरता को दिखाता है। 

भारत देश की कई तरह की गुफाएं जो प्रकृति की सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। आंध्र प्रदेश में भी कई ऐसी गुफाएं हैं यहां की एक सबसे बड़ी गुफा जिसे बेलम केव्स के नाम से जाना जाता है, इस गुफा को देखकर कई लोग हैरान भी हो जाते हैं वास्तव में भारत देश का यह सौंदर्य हर किसी को अपनी ओर खींचता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

3 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. This essay was very useful... Thank you... I wish many people read this so that they Better understand India ��

    18 February 2022 at 00:27

    ReplyDelete
  3. Thank You and this essay help me in doing my work thanks🙏🙏😍

    ReplyDelete