Sunday 7 June 2020

यदि रात न होती पर निबंध yadi raat na hoti toh essay in hindi

यदि रात न होती पर निबंध yadi raat na hoti toh essay in hindi

यदि रात ना होती तो सब कुछ बदला बदला सा होता यदि रात ना होती तो चारों और हमेशा उजाला ही उजाला प्रतीत होता शायद हमेशा चारों ओर उजाला ही उजाला होने की वजह से हमें नींद भी ना आती। यदि रात ना होती तो हमें पता ही नहीं लगता कि हम विश्राम कब करें हम चारों ओर उजाला देखते और अपने दैनिक जीवन के कार्यों को करते रहते हम समझ ही नहीं पाते कि कब हमें काम करना चाहिए और कब विश्राम करना चाहिए।


 यदि रात ना होती तो शायद हम चंद्रमा नहीं देख पाते हम केवल सूर्य देवता की ही दर्शन कर पाते क्योंकि सूर्य देवता से ही चारों ओर उजाला होता है। यदि रात ना होती तो हमें कुछ अजीब सा लगता चारों ओर उजाला ही उजाला चारों, ओर लोग ही लोग चारों और हमेशा शोर ही शोर होता हम आज कल देखते हैं कि दिन के समय मोटरसाइकिल, कार, बस आदि का शौर दिन में सुनाई देता है यदि रात ना होती तो हमें हमेशा 24 घंटे इन सभी वाहनों के सोर सुनाई देते जो कि हम सभी के लिए अच्छा नहीं होता।


 हम कभी भी आराम करते तो इन शोर-शराबे की वजह से ठीक से नींद भी नहीं लग पाती यदि रात ना होती तो प्रकृति का चक्र काफी प्रभावित होता और इसका मानव एवं सभी जीव जंतु पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता। यदि रात न होती तो मनुष्य जीवन काफी प्रभावित होता शायद जीवन काफी दुखदाई होता या हो सकता है कि हम सभी का जीवन ही ना होता। यदि रात न होती तो हमें बल्ब, ट्यूबलाइट, टॉर्च आदि की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि हमेशा चारों ओर उजाला ही उजाला होता।


 यदि लाइट ना होती तो इन सभी से आने वाले बिल शायद हमारे पास बहुत ही कम आते लोग सूरज की रोशनी में ही हमेशा रहते यदि रात न होती तो हर एक जीव जंतु को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता कई सारे जीव जंतु जो अंधेरे में ही रहना पसंद करते हैं उन पर तो बहुत ही बुरा असर पड़ता जरूर ही वह धीरे-धीरे नष्ट हो जाते क्योंकि दिन के उजाले में वो नहीं रह पाते।


 यदि रात न होती तो पर्यावरण का चक्र बदल जाता सब कुछ बदलता हुआ प्रतीत होता मनुष्य जीव-जंतुओं को आराम ना होता मनुष्य जीव जंतु चारों ओर जब उजाला ही उजाला देखते तो ऐसा लगता की दुनिया बहुत ही धीरे-धीरे गुजर रही है वास्तव में रात होना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है रात के समय हम सभी आराम करते हैं यह हमारे लिए अति आवश्यक है।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल yadi raat na hoti toh essay in hindi आप अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्सक्राइब भी जरूर करें।

9 comments: