Friday 8 May 2020

अगर पानी न होता पर निबंध Agar pani na hota essay in hindi

अगर पानी न होता पर निबंध

अगर पानी ना होता तो हम सभी का जीवन ना होता हम सभी जानते हैं कि जीवन में महत्वपूर्ण तत्वों में पानी एक ऐसा तत्व है जिसके बिना पृथ्वी पर रह रहे किसी भी जीव जंतु या मनुष्य का जीवित रहना संभव नहीं है पानी हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए हमें पानी को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए पानी को व्यर्थ नहीं वहाना चाहिए और जल देवता का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

                    

 यदि पानी ना होता तो मनुष्य का कोई अस्तित्व ना होता केवल चारों ओर पृथ्वी ही पृथ्वी दिखती ना कोई जीव जंतु होता ना ही उड़ते पक्षी आसमान में विचरण कर रहे होते और ना ही पानी के बगैर इस पृथ्वी पर चल रहा कोई जीव जंतु होता। यदि पानी ना होता तो पृथ्वी पर रेंगने वाले कीड़े मकोड़े भी नहीं होते पानी के बगैर पृथ्वी को हरा भरा करने वाले पेड़ पौधे भी बिल्कुल भी नहीं होते। पानी ना होता तो यह पृथ्वी सुनसान होती और शायद पानी के बगैर पृथ्वी भी वीरान सी होती।

 पानी इस पृथ्वी का सबसे अहम तत्व है पानी के बगैर हम सभी का कल्पना करना ही व्यर्थ है हम सभी जानते हैं कि पानी के बगैर हम कुछ समय तक तो जीवित रह सकते हैं लेकिन कुछ समय बाद जीवित रहना हमारे लिए नामुमकिन है क्योंकि पानी हमें शीतलता प्रदान करता है हमें जीवन दान देता है। सच बात तो यह है कि पानी पृथ्वी का एक अमृत है कहते हैं कि अमृत मनुष्य को अमर बना देता है लेकिन यदि जल ना हो तो मनुष्य अमर कैसे हो सकता है इसलिए जल सबसे महत्वपूर्ण है।


 भागीरथ जी ने पृथ्वी पर गंगा जी को लाकर हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया है हम सभी भागीरथी जी के ऋणी हैं जिनकी वजह से पृथ्वी पर गंगा मैया उतरी और हम सभी को गंगा जी के दर्शन करने का मौका प्राप्त हुआ। आज हम देखें तो लोग देश की कई धार्मिक नदियों एवं अपने आस-पड़ोस में उपलब्ध नदी तालाबों को प्रदूषित कर रहे हैं हम सभी को समझने की जरूरत है कि यदि हम इसी तरह से प्रदूषित करते गए तो यह हमारे लिए सबसे बुरी परिस्थितियों होगी क्योंकि जब जल अशुद्ध होगा तो हम कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी संक्रमित हो सकते हैं।


हमें पानी का महत्व समझना चाहिए और यह सोचना चाहिए कि पानी कितना महत्वपूर्ण है पानी को हमेशा सुद्ध रखना चाहिए और पानी के महत्व को समझते हुए पानी को कभी भी व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। गर्मियों के मौसम में जब चारों ओर गर्मी पड़ती है तो हमें बरसात के दिनों की याद आ जाती है लेकिन यदि बरसात के दिन आ जाने के बाद भी वर्षा नहीं होती तो हम सभी घबराने लगते हैं क्योंकि हम पानी के महत्वता को समझते हैं लेकिन जब हमें पानी सरलता से प्राप्त हो जाता है तो हम इसको कुछ भी ज्यादा महत्व नहीं देते।

 हम सभी को यह सब समझना चाहिए कि अगर पानी ना होता तो हमारा अस्तित्व क्या होता पानी के बगैर हमारा कुछ भी अस्तित्व ना होता।


दोस्तों अगर पानी ना होता पर निबंध आप सभी को कैसा लगा हमें कमेंट्स के जरिए जरूर बताएं और हमारा फेसबुक पेज लाइक जरूर करें।

1 comment: