Monday 9 September 2019

यदि बरसात नहीं होती पर निबंध if there were no rain essay in hindi language

if there were no rain essay in hindi language

यदि बरसात नहीं होती तो हम सभी ही नहीं होते क्योंकि हम सभी पूरी तरह से बरसात पर ही निर्भर हैं बरसात नहीं होती तो हमें पीने के लिए जल उपलब्ध नहीं होता और ना ही पेड़ पौधे होते, ना अन्न उपजता मनुष्य एवं जीव जंतु के लिए कुछ भी खाने के लिए नहीं होता, चारों ओर हरियाली ना होती बरसात ना होती तो सही मायने में मनुष्य का अस्तित्व भी ना होता क्योंकि हम सभी बरसात के जल हरे भरे पेड़ पौधे फसलें आदि बिल्कुल भी ना होती।

                                             if there were no rain essay in hindi language

जिन जीव-जंतुओं पशु पक्षियों को हम चह चहते वह देखते हैं वह जीव जंतु ना होते और यह प्रकृति सुनसान सी होती क्योंकि ना इसमें जीव जंतु होते ना हरे भरे पेड़ पौधे होते और ना ही हमारा कोई अस्तित्व होता यदि बरसात कुछ समय के लिए ना हो तो प्रकृति का वातावरण काफी प्रभावित होता। मनुष्य, जीव-जंतु,पेड़-पौधे धीरे-धीरे इस दुनिया से लुप्त हो जायेंगे क्योंकि बरसात हम सभी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

प्रकृति ने हमको उपहार स्वरूप कई ऐसी चीजें दि हैं जिनकी वजह से आज हमारा अस्तित्व है जैसे कि बरसात का जल  जो जमीन के अंदर जाता है और हमारे पीने योग्य बनता है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मनुष्य समेत हर एक जीव जंतु, पशु पक्षी के लिए यह जल उपयोगी होता है इसके बगैर मनुष्य ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता।

ऑक्सीजन जोकि हमें प्राप्त होती है इसके बगैर तो हम पल भर भी जीवित नहीं रह सकेंगे यह सभी प्रकृति के द्वारा प्रदान की गई हमारे लिए सबसे अनमोल चीजें हैं इनमें बरसात का जल भी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है
वास्तव में यदि बरसात का जल ना हो तो हमारा कोई भी अस्तित्व नहीं होगा लेकिन आज के आधुनिक युग में हम पर्यावरण के प्रति कोई विशेष ध्यान नहीं देते और कई तरह के प्रदूषण फैलाते जा रहे हैं।

प्रदूषण फैलाने की वजह से पर्यावरण चक्र प्रभावित होता है और कभी-कभी बरसात के लिए हम तरस जाते हैं। गर्मियों के दिनों में पानी की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह सब हम गर्मी के मौसम में महसूस करते हैं वास्तव में बरसा ना हो तो हमारा अस्तित्व खो जाएगा।

दोस्तों हमें बताएं कि आपको हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल if there were no rain essay in hindi language कितना पसंद आया इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और इस आर्टिकल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें।

3 comments: